टीएचडीसी परियोजना चोरी प्रकरण में पोखरी पुलिस की कड़ी कार्रवाई, वांछित आरोपी न्यायिक रिमांड पर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
*टीएचडीसी परियोजना चोरी मामले में पोखरी पुलिस की कड़ी कार्रवाई— वांछित अभियुक्त वारंट-बी पर तलब, न्यायिक रिमांड प्राप्त*
आज दिनांक 09/01/2026 को थाना पोखरी पुलिस द्वारा पोखरी थाना क्षेत्रान्तर्गत टीएचडीसी परियोजना से संबंधित कीमती बिजली तार चोरी प्रकरण में वांछित अभियुक्त शहजाद उर्फ मैगी पुत्र मोहसिन, निवासी पठानपुरा (जप्तागंज), थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ.प्र.) को वारंट-बी के माध्यम से जिला कारागार बिजनौर से जिला एवं सत्र न्यायालय चमोली में तलब किया गया।
उक्त अभियुक्त दिसंबर 2025 में घटित टीएचडीसी परियोजना के ACSR Moose Conductor तार चोरी मामले में वांछित था तथा वर्तमान में अन्य प्रकरण में बिजनौर कारागार में निरुद्ध था। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतिकरण उपरांत अभियुक्त का न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें