राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में मनाया “गढ़ भोज दिवस” ! पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रो व शिक्षको के द्वारा गढ़ भोज दिवस मनाया गया।
वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़ी भोजन और पहाड़ी फसलों को पहचान दिलाने के साथ ही उसकी पौष्टिकता से लोगों को रूबरू कराना है, ताकि यह पहाड़ के लोगों के लिए आर्थिक उन्नति का माध्यम बन सके।
गढ़ भोज दिवस कार्यक्रम राज्य की संस्कृति को जिंदा रखने का माध्यम है। गढ़ भोज दिवस के इतिहास पर चर्चा करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा सामाजिक कार्यकर्ता और हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के सचिव “गढ़ भोज “अभियान के जन्मदाता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों से बनी एक विशिष्ट उत्तराखंडी थाली को लोकप्रिय बनाने का अभियान शुरू किया था।
इसका उद्देश्य स्थानीय फसलों विशेष कर बाजरे जैसे मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देना था।
वही इस कार्यक्रम में शिक्षिका अंजू रानी ,शिवानी, अर्चना,खुशबू ,हेमंती ,मंजू,छात्र छात्राओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया l
एक टिप्पणी भेजें