राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा में हरेला पखवाड़े मे छात्रो, गुरुजनों, अभिभावको ने किया वृक्षारोपण सभी लोग बढ़कर चढ़कर पौधरोपण करने की ले जिम्मेदारी: ग्राम प्रधान पुष्पा देवी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

खबर जनपद चमोली के राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा की है। जहाँ वन विभाग ,शिक्षा विभाग व ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया ,जिसमे विभिन्न प्रजाति के 100 से अधिक पौधों को लगाया गया,जिसमे विद्यालय में हरेला पखवाड़े के तहत स्वछता अभियान भी चलाया गया। वही कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाचार्य ने जगदीश शाह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वही वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधों को लगाने से ही प्रकृति में एकरूपता का भाव आएगा।जिससे आने वाली पीढ़ियों को समस्या का सामना न करना पड़े! वही ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया पोगठा में बड़ी मात्रा में इस बार पौधरोपण किया जाएगा,जिसमे सभी लोगो का सहयोग मिल रहा है।
वही विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश शाह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी छात्रो व गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,हमे हमेशा इसी प्रकार से प्रकृति को अपना सहयोग देना चाहिए, ताकि मनुष्य व प्रकृति का आपसी समन्वय बना रहे। वही कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर , रमेश नेगी सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व प्रधान बलराम नेगी ,अभिभावक संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह ,महिला मंगलदल अध्यक्ष पुष्पा देवी, अनुभाग अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, मोहन बर्तवाल वन दरोगा ,उमेद नेगी, प्रधानाचार्य जगदीश शाह ,शंकर डबराल , मुकेश बिष्ट,सन्दीप नेगी, पुष्पा गुसाईं।राजेन्द्र नेगी,शैलेन्द्र राणा व अन्य कर्मचारी व छात्र छात्राए मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments