हार्क कार्यालय का भ्रमण कर जुटाई कांसुवा गांव की महिलाओं ने जानकारी।* पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

रिपोर्ट-संदीप बर्तवाल चमोली-
ग्राम कांसुवा के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं युवाओं ने ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर(हार्क) के कालेश्वर स्थित कार्यालय का भ्रमण किया इस दौरान प्रबंधक गणेश उनियाल ने महिला स्वयं सहायता समूह एवं युवाओं को प्रकृति से प्राप्त होने वाले जंगली फल एवं सब्जियों को एकत्रित कर उनसे विभिन्न उत्पादों को बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ ही सामुहिक जैविक कृषि के बारे में भी बताया, और आश्वासन दिया कि कृषि के लिए प्रयोगात्मक जानकारी देने वे गांव में आएंगे।
इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह की ग्राम संघठन अध्यक्ष उषा देवी, तपेश मिश्रा, डॉ० कीर्ति मिश्रा , नरेंद्र रावत, प्रमोद कंसवाल , कांति देवी आदि उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments