चमोली के नन्दप्रयाग में आग लगने से कई दुकानें जलकर हुई खाक!फायर सर्विस की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर पाया काबू! पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

नंदप्रयाग में नंदानगर मोटर मार्ग पर चार दुकानों में आग लगने से वहां रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। आग सुबह चर बजे लगी। सुबह साढ़े पांच बजे गोपेश्वर से फायर सर्विस का वाहन मौके पर पहुंचा और आग को काबू किया गया। दुकानों में रखे रसोई गैस सिलिंडर से अधिक भड़की आग। बताया जा रहा है कि दुकानों के बाहर से एक विक्षिप्त व्यक्ति घूमता रहता है। हो सकता है उसने ठंड से बचने के लिए आग जलाई होगी, जिससे दुकानों में आग लगी।
नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने प्रभावित दुकानदारों से बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आगजनी की घटना से क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत करा दिया है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे सबसे पहले वहां से गुजर रही 108 वाहन के चालक ने दुकानों में आग भड़की देखी। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने इसकी सूचना पुलिस थाना और फायर सर्विस को दी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी उसके सामने नहीं जा पा रहा था। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकानें राख हो गई थी। वही स्थानीय निवासी व सभासद संजय कंडेरी ने बताया कि आग से दुकान स्वामी राजेश पुरोहित, रमेश मुनियाल, राजेंद्र मुनियाल, प्रेम सिंह नेगी और भरत कंडेरी की दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। फायर की टीम के इंचार्ज अमर सिंह रावत, लोकपाल सिंह टाकुली, प्रवीन उनियाल, चालक नरेश सिंह, लतेश कुमार और अनूप सिंह ने वाहन के फायर पंप से आग को काबू किया। दुकानों के भीतर भरे सिलिंडर भी थे, जिससे आग अधिक भड़क गई।

0/Post a Comment/Comments