आज विधानसभा सत्र के पहले दिन क्या कुछ हुआ भराड़ी सैण में , वही कैबिनेट में आज महत्वपूर्ण फैसलो पर लगी मुहर ! पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

भराड़ीसैण / रिपोर्ट-संदीप बर्तवाल
स्टोरी) / विधानसभा का सत्र गैरसैण भराड़ीसैंण मैं आज राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हो गया है ! वही आज कैबिनेट में महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग गयी है। कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले — विधायक निधि को बढाकर 5 करोड़ कर दिया गया है। महिला मंगल दलों को दी जाने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई। मंदिरो के सौन्दर्यकरण के लिए सालाना 25 लाख मिलते थे अब 50 लाख मिलेंगे। 1- वही आज विपक्षी पार्टी कांग्रेस सुबह से ही सदन से लेकर सदन के बाहर भी धरना प्रदर्शन करती रहे विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ,कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा सभा सत्र के पहले दिन आयोजित विधानसभा घेराव के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जंलचट्टी में पुलिस द्वारा कांग्रेस को रोके जाने पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक झोंक हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पुलिस के आड़ में प्रदेश सरकार लोगो की आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश सरकार आज अंकिता हत्याकांड का खुलासा नही कर पाया, भर्ती घोटाले पर कोई कुछ न बोले इसके लिए सरकार लोगो की आवाज दबाना चाहती है।
2 भराड़ीसैण में आयोजित विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन सदन के बाहर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा संगठन द्वारा विधानसभा घेराव करने की कोशिश की गई। पुलिस द्वारा भराड़ीसैण से कुछ किमी दूर जंगलचट्टी नामक स्थान पर प्रदर्शकारियों को रोका गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोक झोंक हुई।
कुल मिलाकर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सड़क से लेकर सदन तक गहमागहमी का माहौल जारी है ऐसे में पहाड़ की जनता एक बड़ी सौगात को लेकर इंतजार में बैठी हुई है वही यूकेडी ने तो पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से गैरसैंण को राजधानी घोषित करने की मांग उठा दी है ,अब पूरे राज्य की जो निगाहे हैं वह मुख्यमंत्री के ऊपर बनी हुई हैं।

0/Post a Comment/Comments