लो जी ! अब यहां किसने कहा जोशीमठ आपदा की नाकामियों पर परदा डालने के लिये लोकतंत्र का गला घोंट रही है , उत्तराखंड सरकार, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
रिपोर्ट-संदीप बर्त्वाल
पोखरी-चमोली
आज पोखरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया ।जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला दहन किया गया,जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आक्रोशित कांग्रसियों ने कहा भाजपा के लोग बदले की भावना के अनुरूप कार्य कर रहा है।
वही ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा जिस प्रकार से प्रदेश की तानाशाही भाजपा सरकार ने चुनी हुई चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी भंडारी जी को 25. जनवरी को बिना आरोप सिद्ध किए पद से हटा दिया है जो लोकतन्त्र का गला दबाना जैसा है जो बिल्कुल गलत है। जबकि हकीकत यह है की 2013.14 मैं नंदादेवी राजजात यात्रा निर्माण कार्यो की जाँच तत्कालीन जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कर रजनी भण्डारी जिलापंचायत अध्यक्ष चमोली को क्लीन चिट दी थी।
अब 9 साल बाद भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की स्थिति को सम्भाला नही जा रहा और प्रदेश मै बढती मँहगाई ,बेरोजगारी से आम जनमानस त्रस्त है तो तानाशाही भाजपा सरकार इस तरह से लोकतंत्र की हत्या करके जनता का मन भटका रही है..और वही ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी ने कहा
जहाँ एक ओर माननीय बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी जी की लोकप्रियता सरकार से देखी नही जा रही जो कि इस समय जोशीमठ आपदा प्रभावितों के साथ दिन रात खडे हैं.. और। सरकार वहाँ के प्रभावितो को मदद देने के बजाय जोशीमठ जनता का साथ देने वाले को डराने धमकाने का कार्य कर रही है. ..
वही अब जिला पंचायत अध्यक्ष हटने के बाद से चमोली की राजनीति गरमा गयी है।
अब यह पूरा मामला आने वाले दिनों में किस ओर रुख मोड़ता है यह देखने वाली बात होगी।
वही इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी,संतोष चौधरी, सत्येंद्र नेगी, मयंक नेगी,गोपाल रमोला,इंद्रेश राणा,सत्येंद्र कंडारी,
अंकित चौधरी, कुंवर चौधरी,दिगम्बर बर्तवाल, ईश्वर नेगी, रॉकेश सिंह,पूर्ण नेगी
सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें