विकाशखण्ड पोखरी में धूमधाम से मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस ! वही राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा में रंगा रंग कार्यक्रम के साथ मची गणतंत्र दिवस की धूम। पूरी खबर पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
रिपोर्ट-संदीप बर्तवाल
पोखरी-चमोली
जनपद चमोली के विकाशखण्ड पोखरी के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस!
वही राजकीय इंटर कॉलेज पोगठा में छात्रो ने प्रभात फेरी निकालकर भारत माता की जय के साथ जमकर नारेबाजी की।वही ध्वजारोहण प्रधानाचार्य जगदीश शाह ने किया।जिसके बाद मुख्य अतिथि सेना मेडल बलदेव सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी
भास्कर बेबनी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर सुभारम्भ किया। वही इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया!
जिसके बाद सैनिक बलदेव सिंह सेना मेडल काफी भावुक हुए, और उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठता के क्षणों को छात्रो के संग यादगार बनाया,और कहा आज का युवा हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दे रहा है इसलिए सबको अपने कार्यो के प्रति हमेसा ही जवाबदेही बनना पड़ेगा,तभी एक बेहतर भारत का निर्माण होगा!
वही इस दौरान खंड
शिक्षा धिकारी भास्कर बेबनी ने मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया। और कहा राईका पोगठा पोखरी का सबसे बेहतरीन विद्यालय है जहां के छात्र हर क्षेत्र में आज अपना लोहा मनवा रहै है।मुझे खुशी है कि दूरस्थ क्षेत्रो में इन विद्यालयों के अध्यापक सराहनीय कार्य कर रहै है जो प्रेरणादायक है।
वही इस दौरान छात्रो ने बड़ी मात्रा में विभिन गढ़वाली व हिंदी गीतों पर नृत्य किया।। और दर्शको का खूब मन मोहा,
इस दौरान बड़ी मात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि ,ग्रामीण महिलाए पुरुषों ने छात्रो का खूब उत्साह वर्धन किया।।
वही इस दौरान ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, प्रधानाचार्य जगदीश शाह , बलराम नेगी, अभिभावक संघ अध्यक्ष विजय नेगी,आर एस नेगी,
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश नेगी,
महिला मंगलदल अध्यक्ष पुष्पा देवी,शंकर डबराल,मुकेश सिंह,मस्थान कोठियाल,आदि विभिन्न लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें