कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल को मंत्री बनाये शीर्ष नेतृत्व , भाजयुमो ने उठायी मांग! पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
(कर्णप्रयाग)/ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चमोली के जिला कोषाध्यक्ष चैंपियन प्रीतम सिंह नेगी ने कर्णप्रयाग विधानसभा से तीसरी बार विधायक बने अनिल नौटियाल को शीर्ष नेतृत्व से कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि अनिल नौटियाल भाजपा के कर्मठ कार्यकताओं में से एक है। कर्णप्रयाग विधानसभा से 2002 और 2007 में भी विधायक रहे चुके है और पूर्ववती सरकार में सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री का पद भी दिया था।
जबकि इस बार उन्होंने कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी मुकेश नेगी को भारी मतों से पराजित किया। जो उनकी कुशल कार्यशैली कल दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2017 में भी चमोली जनपद में तीनों विधानसभा में से किसी को भी केबिनेट का दर्जा नही दिया गया है।
ऐसे में इस बार चमोली जनपद से कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलना चाहिए।
कर्णप्रयाग ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप नेगी, नगर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अनुप रावत, गौचर रानीगढ मण्डल अध्यक्ष यूवा मोर्चा नितेश चौधरी, गैरसैंण नगर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष हुकुम सिह, गैरसैंण ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश रावत, जिला मंत्री युवा मोर्चा कामिनी टम्टा, चांदपुर गढ़ी युवा मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विक्रम नेगी, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व अन्य पदाधिकारियों ने अनिल नौटियाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें