पोखरी-सलना मार्ग पर बड़ा हादसा, आठ छात्र घायल — दो की हालत गंभीर गोपेश्वर से लौटते वक्त छात्रों की सूमो दुर्घटनाग्रस्त, हायर सेंटर रेफर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

पोखरी के सलना में देर रात दर्दनाक हादसा, सात छात्र सवार टाटा सूमो खाई में गिरी तीन गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर — गोपेश्वर में खेल प्रतियोगिता से लौट रहे थे छात्र पोखरी। बुधवार देर रात पोखरी क्षेत्र के हापला–सलना मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या 6068 सलना गदेरे के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में राजकीय इंटर कॉलेज रड़वा के सात छात्र और ड्राइवर सवार थे, जो गोपेश्वर में आयोजित खेल प्रतियोगिता से वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पोखरी पुलिस व स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से घायल छात्रों कल रात को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि 4 छात्रों को आज सुबह प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पोखरी अस्पताल से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है वही पुलिस ने आज मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों का विवरण: 1️⃣ जय लाल पुत्र शिव लाल डूंगर, उम्र 43 वर्ष 2️⃣ दिया पुत्री देवेंद्र सिंह डूंगर, उम्र 17 वर्ष 3️⃣ आरुषि पुत्री देवेंद्र नेगी, उम्र 16 वर्ष, निवासी डूंगर 4️⃣ अनामिका पुत्री संजय सिंह डूंगर, उम्र 15 वर्ष 5️⃣ आंचल पुत्री चैन भंडारी, निवासी कांडई रड़वा, उम्र 16 वर्ष 6️⃣ दीक्षा पुत्री बलवंत सिंह डूंगर, उम्र 16 वर्ष 7️⃣ कमलेश कुमार पुत्र आनंदराम, निवासी गैरसैंण सलियाना 8️⃣ पूर्वांशी पुत्री महिपाल राणा, निवासी तोणजी, उम्र 16 वर्ष

0/Post a Comment/Comments