अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोखरी में फ्यूली कौथिग पर महिलाओं ने पहली बार किया भव्य चक्रव्यूह का मंचन। वही महिला मंगलदलो ने दी रंगारग कार्यक्रम की प्रस्तुति। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
पोखरी/चमोली
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोखरी गोल बाजार में फ्यूंली कौथिग आयोजन किया गया
चमोली जिले के पोखरी गोल बाजार में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केदार घाटी मंडाल संस्था कृष्णानंद नौटियाल के सहयोग से सेवा नागनाथ स्वामी सहकारिता पोखरी ने फ्यूंली कौथिग में पहली बार महिला चक्रव्यूह का मंचन किया गया। जिसका शुभारंभ बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला,नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल व ब्लॉक प्रशासक प्रीति भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान रौता की महिलाओं ने शिव की महिमा और काण्डाई खोला की महिलाएं ने चंडिका झांकी निकाली गई। इसके चक्रव्यूह के माध्यम से महाभारत से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन कर सभी को भाव विभोर कर दिया। वीर अभिमन्यु के चक्रव्यूह भेदने, दुर्योधन द्वारा छल पूर्वक उसके अस्त्र-शस्त्र रखवा लेने, सात महारथियों द्वारा उसे मारने का आकर्षक संजीव मंचन किया गया।
चक्रव्यूह भेदन के सातवें द्वार पर दुर्योधन ने अभिमन्यु को गले लगाने की बात करते हुए कहा कि पुत्र यदि तू अपने अस्त्र-शस्त्र फेंककर मेरे गले लग जा तो कौरवों व पांडवों की कटुता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी और युद्ध खत्म हो जाएगा। चाचा दुर्योधन की बात पर अभिमन्यु ने भरोसा किया और जैसे ही अपने शस्त्र छोड़े तभी चक्रव्यूह के सातों महारथियों ने उसे पकड़कर मार दिया। इस दृश्य को देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए। चक्रव्यूह में पात्रों में शकुनी शान्ति देवी, संदेश वाहक नारायणी, श्रीकृष्ण रचना नेगी, युधिष्ठिर अनीता नेगी,भीम मीरा राणा, अर्जुन ममता बर्त्वाल, नकुल सरोजनी रावत, सहदेव कविता देवी, द्रोपती सुमन नेगी, द्रोणाचार्य बवीता रावत, कर्ण सतेश्वरी सहित विभिन्न पात्रों ने अभिनय किया गया।
इस दौरान विधायक लखपत बुटोला ने कहा जिस प्रकार महिलाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर झमेलों, लोकगीतक्षऔर चक्रव्यूह का मंचन किया गया है वह सराहनीय है महिलाएं सशक्तिकरण के साथ आत्म निर्भर हो गई है। उन्होंने कहा पहाड़ के लोग ने संघर्ष कर ये राज्य बनाया है लेकिन आज पहाड़ का विकास नहीं हो पा रहा है पहाड़ से पलायन हो रहा है।
इस दौरान शिक्षा, राजनीति, कृषि, स्वास्थ्य, परांपरागत सहित विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मुख्य अतिथि विधायक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक लखपत बुटोला, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ब्लॉक प्रशासक प्रीति भंडारी, समन्वय लता बर्त्वाल, पम्मी नवल, सभासद प्रशान्त पन्त, मन्दोदरी पंत, वत्सला सती, श्रवण सती रविन्द्र नेगी धीरेंद्र राणा ललित मिश्रा, महिंदर पन्त ,विनोदनी देवी, राजेश्वरी बर्तवाल,हंसी पंत,कल्पना बर्तवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें