बिग ब्रेकिंग/ बद्रीनाथ के माणा में आज सुबह सेना ने 14 श्रमिको का किया सफल रेस्क्यू ,कुल47 श्रमिक निकाले गए, 8 की खोजबीन जारी।वही उत्तराखंड के सीएम धामी थोड़ी देर में पहुंचेंगे जोशीमठ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

चमोली/ माणा संदीप बर्तवाल
कल 28 फरवरी को श्रीबद्रीनाथ धाम के निकट माणा में बर्फ में 57बी0आर0ओं0 के कार्यरत मजदूरों के फंसे होने के उपरान्त रेस्क्यू जारी किया गया ,जिसमें आज प्रातः 9.00 बजे तक कुल-47 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। शेष 08 व्यक्तियों की खोजबीन हेतु रेस्क्यू जारी है। जबकि 6 घायलों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया ज्योर्तिमठ सेना चिकित्सालय। आपको बताते चले 57 में 33 मजदूरों का कल और 14 का आज सुबह 9 बजे तक रेस्क्यू कर लिया गया। अब शेष 8 व्यक्तियों की खोजबीन हेतु रेस्क्यू अभियान जारी है। जबकि 2 मजदूर पहले ही छुट्टी पर घर चले गए थे। वही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज 10.30 बजे ज्योत्रिमठ आर्मी हेलीपैड पहुचेंगे। जहां से वह जिला प्रशासन के साथ सभी घायल और सुरक्षित व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। वही जिलाधिकारी संदीप तिवारी प्रशासन के साथ लगातार ज्योर्तिमठ में राहत कार्यों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश ,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, पंजाब ,बिहार ,राज्य के रहने वाले अधिकांश मजदूर हैं।

0/Post a Comment/Comments