पोखरी में कांग्रेस प्रत्याशी समुद्रा देवी ने की प्रेस वार्ता। कहा जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन। भाजपा को सता रहा हार का डर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

पोखरी नगर पंचायत में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी समुद्रा देवी ने कल प्रेस वार्ता कर जनता की अपार समर्थन के लिए आभार जताया। कहा उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता पिछले 5 सालों में भाजपा के कार्यों से संतुष्ट नहीं है पोखरी में मिनी स्टेडियम कूड़ा निस्तारण महिलाओं के लिए शौचालय की समस्या एवं कई ऐसे विषय है जिन पर पिछले 10 वर्षों में भाजपा के प्रतिनिधि कोई भी कार्य नहीं कर पाए जिससे जनता बेहद नाराज है और जनता में साफ तौर पर बदलाव का रुख स्पष्ट देखने को मिल रहा है वही प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा की भाजपा अपने बड़े-बड़े स्टार प्रचारकों को इन चुनाव में धकेल रही है। जिससे साफ स्पष्ट है की भाजपा में हर का बौखलाहट दिख रही है यदि 5 साल कार्य धरातल पर किया होता तो कहीं ना कहीं नेताओं को वोट मांगने के लिए नहीं आना पड़ता। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी पूरे मनोयोग के साथ नगर का विकास करेगी और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।।

0/Post a Comment/Comments