पोखरी कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त,2 व्यक्ति हुए घायल, घायलों के लिए देवदूत बनी चमोली पुलिस के जवान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

पोखरी/चमोली
कल दिनांक 21.12.2024 को थाना पोखरी को सूचना मिली कि पोखरी कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर देवस्थान के पास एक स्कूटी PB-91T-5409 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उक्त सूचना पर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त हो0गा0 सुखदेव कुमार, महिला होमगार्ड किरण व प्रीति द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सूझबूझ का परिचय देते हुए स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों को दुर्घटनास्थल से स्वयं उठाकर प्राइवेट वाहन से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया। दोनों घायल व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। *घायल व्यक्तियों के नाम पते-* 1.अमित चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र निवासी ग्राम देवर पल्ला थाना पोखरी जनपद चमोली उम्र 19 वर्ष ( चालक) 2. आयुष पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम देवर पल्ला थाना पोखरी जनपद चमोली उम्र 16 वर्ष। *रेस्क्यू टीम-* 1. हो0गा0 सुखदेव कुमार 2. म0हो0 किरन 3. म0हो0 प्रीति

0/Post a Comment/Comments