पोखरी में सेवा इंटरनेशनल ने तिरंगा रैली निकालकर मनाया स्वंतत्रता दिवस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में 78 में स्वतंत्रता दिवस को सभी राजकीय संस्थानो के द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
वहीं सेवा इंटरनेशनल पोखरी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने वंदे मातरम गीत को गया वही रैली के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति में देश के प्रति जुनून देखने को मिला।
वही सेवा इंटरनेशनल सीडीओ लता बर्तवाल ने कहा आज जिन राष्ट्रभक्त व देश के प्रति अपने बलिदान को देकर इस देश को स्वतंत्र करने में अहम योगदान रहा और आज भी सीमा के बहादुर सिपाही जो देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो रहे हैं उन्हें शत-शत नमन।
इन्हीं की बदौलत आज हम लोग स्वतंत्र रूप से कार्य कर पा रहे हैं। और हम तब देश में सुरक्षित हैं जब हमारे जवान सीमा में देश की रखवाली कर रहे हैं।
वही इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, दीपक चौधरी, विनोदिनी देवी ,राजेश्वरी बर्तवाल,हंसी पंत ,कल्पना बर्तवाल ,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें