एवीबीपी रुद्रप्रयाग ने कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ पर सैनिक सम्मान समारोह का किया आयोजन। सैनिक के लिए राष्ट्र प्रथम है: अरुण चमोली पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
अगस्तमुनि / रुद्रप्रयाग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा कारगिल विजय दिवस की 25वी वर्षगांठ पर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम बष्टी में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भारतीय सैना में शहीद हुए जवानों के परिजन थे। तथा पूर्व सैनिकों को भी विद्यार्थी परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। शहीदों एवम पूर्व सैनिकों को विद्यार्थी परिषद द्वारा सॉल भेटकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक मैं मुख्य अतिथि पूर्व प्रांत सह संगठन मंत्री अरूण चमोली, तथा पूर्व विभाग संगठन मंत्री ABVP अनूप सेमवाल रहे।
इन्होंने कहा पूर्व सैनिकों ने विशेष
लड़ाई इस देश के लिए दी है।।
इनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है।
सैनिक हमेशा कर्त्तव्यपथ पर जाता है।
क्योंकि उसमे राष्ट्र प्रथम की विचारधारा जुड़ी हुई है।
वही
कार्यक्रम का संचालन निवास चमोला (प्रांत संयोजक खेलो भारत) ने किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक नितिन नेगी, सह संयोजक प्रवेश कुमार, भानु चमोला, लोकेश राणा, राहुल कुमार, प्रियांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें