राजनीति:अब यहां अचानक दे दिया जिलापंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह ने इस्तीफा! वही भाजपा के दो विधायक अपने ही सदस्यों को मनाने में रहे नाकाम! सदस्यों के बगावत के चलते पहले ही देना पड़ा अध्यक्ष को इस्तीफा!पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
(रुद्रप्रयाग)/ रुद्रप्रयाग जिला पंचायत मैं लंबे समय से भाजपा की आपसी खींचतान के चलते आज जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, हालांकि अपने इस्तीफे के पीछे का कारण उन्होंने कुछ और बताया है जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि में अपनी पारिवारिक परिस्थिति/ अस्वस्थता के कारण में अपने दायित्व का निर्वहन नही कर पा रही हूं, आज मैने सचिव पंचायती राज उत्तराखंड शासन को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष पद से अपना त्याग पत्र दे दिया है। त्याग पत्र के साथ ही पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया है। में रुद्रप्रयाग जनपद की देवतुल्य जनता, भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त जिला पंचायत सदस्यगणों की आजीवन ऋणी रहूँगी, जिन्होंने एक साधारण एवं गरीब परिवार की महिला को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का सम्मान दिया। में माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आदरणीय मदन कौशिक जी, प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय अजेय कुमार जी, माननीय विधायकगणों, समस्त वरिष्ठजनों एवं रुद्रप्रयाग जनपद की महान जनता का आभार प्रकट करती हूं। में आजीवन अपनी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित रहूंगी, जो भी पार्टी के दिशा निर्देश होंगे पूरी निष्ठा के साथ उनका पालन करूंगी। में रुद्रप्रयाग जनपद के विकास के लिए निरंतर कृतसंकल्पित रहूंगी।
परंतु इस सब के बीच में राजनीतिक विशेषज्ञ बताते हैं की लंबे समय से रुद्रप्रयाग जिला पंचायत में कुछ षड्यंत्र अध्यक्ष के खिलाफ रचा जा रहा था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कुछ जिला पंचायत के सदस्य व अन्य दलों के 14 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव प्रस्ताव पारित किया।
वहीं भाजपा के दोनों विधायक अपनी इस जिला पंचायत की सीट को बचाने में नाकामयाब रहे। हालांकि सूत्र बताते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह से भाजपा के दोनों विधायक अंदरूनी तरीके से नाराज थे। जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही भाजपा संगठन में की थी। हालांकि विशेष सूत्रों से भाजपा संगठन ने जिलाध्यक्ष भाजपा रुद्रप्रयाग दिनेश उनियाल को अपने जिला पंचायत के सदस्यों को मनाने का जिम्मा दिया था लेकिन वह भी इसमें नकारा साबित हुए ,जिसके बाद अध्यक्ष जिलापंचायत रुद्रप्रयाग की कुर्सी जाना तय था इसीलिए आज जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से ही रुद्रप्रयाग में सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है अब देखना यह होगा कि कौन रुद्रप्रयाग जिला पंचायत का नया अध्यक्ष बनता है।।
एक टिप्पणी भेजें