विधायक महेंद्र भट्ट ने देवस्थान में किया जनसंपर्क कई महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता!वही पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी पर लगाया ब्राम्हणो केअपमान करने का आरोप।

विकासखंड पोखरी के देवस्थान में सोमवार को बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने जनसंपर्क किया ग्रामीणों के द्वारा विधायक भट्ट का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस दौरान विधायक भट्ट ने देवस्थान में पौराणिक देवदार वृक्ष के पास सौन्दर्यकरण के लिए डेढ़ लाख का शिलान्यास किया नव दुर्गा मन्दिर में रेन सल्टर का उद्घाटन किया जिसकी लगात 3लाख से निर्माण विधायक नीधि से किया गया है यह निमार्ण कार्य नगर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सती के द्वारा किया गया है 10से अधिक महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा नगर पंचायत पोखरी में भाजपा के कार्यकाल में तेजी से विकास हो रहा है आने वाले चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट करें। वही विधायक महेंद्र भट्ट ने कहां विकासखंड पोखरी में हर गांव को सड़क से जोड़ा का प्रयास किया है गांवों में बिजली की व्यवस्था ठीक की, स्कूलों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ा है कांग्रेस के कार्यकाल में काम नहीं होते थे मैंने हर क्षेत्र में काम करने का प्रयास किया है। केन्द्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई है आज ग़रीबों के जीवन में परिवर्तन आया है। कांग्रेस वंश वादी की पार्टी है भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है आने वाले चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट करें। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, वत्सला सती, रंजना रावत, माहेश्वरी देवी नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, गजपाल बर्त्वाल,भरत चौधरी, लक्ष्मी नेगी अनुसूया राणा सहित तमाम लोग मौजूद थे मंच संचालन भाजपा महामंत्री नारायण सिंह नेगी द्वारा किया है।

0/Post a Comment/Comments